रामपुर: गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने एक आरोपी को नाजायज तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 24, 2025 गुरुवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गुरुवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा एक आरोपी को एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ शिवापुरम के शुगर मिल खण्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है।