रामपुर: गेस्ट हाउस में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने जानकारी दी, कल हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट होगा घोषित
Rampur, Rampur | Apr 24, 2025 गुरुवार को शाम 7 बजे रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि कल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम को लेकर छात्र छात्राओ को शुभकामनाएं दी गई।