भूमिहारा गांव से पुलिस ने 59 लीटर देसी महुआ शराब के साथ कारोबारी पंकज कुमार पिता पोषण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बताया की अवैध शराब बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बताई 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।