नौतनवा: हरदीडाली गांव के दक्षिण टोला के पास से 10 बोरी प्याज के साथ एक युवक गिरफ्तार
खनुआ चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिली कि हरदीडाली गांव के दक्षिण टोला के पास नोमैंस लैंड पर एक युवक प्याज एकत्रित कर नेपाल भेजने के फिराक में है। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पहुंचकर देखा गया तो 10 बोरी प्याज बरामद मिला और आरोपी युवक पूछताछ में अपना नाम प्रदीप जायसवाल निवासी हरदीडाली बताया।