आंवला: आंवला के भमोरा क्षेत्र में गेहूं के खेत में मिला दिव्यांग का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
Aonla, Bareilly | Mar 30, 2026 आंवला तहसील के थाना भमोरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेंधी में ख्योराजपुर मार्ग पर सोमवार सुबह 11 बजे एक दिव्यांग का शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।