ब्यावरा: ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर सिलपटी के पास कार यात्री प्रतीक्षालय से टकराई, एक की मौत, एक घायल
Biaora, Rajgarh | May 20, 2026 ब्यावरा सुठालिया मार्ग पर बुधवार को दोपहर 1:00 बजे करीब एक स्विफ्ट डिजायर कर अनियंत्रित होकर सिलपटी के पास यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। इस हादसे में ब्यावरा निवासी शाहिद खान की मौत हो गई जबकि अनिल अवस्थी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया।