हुज़ूर: भोपाल: आनंद नगर में करंट लगने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2026 भोपाल के आनंद नगर में सातवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। पानी का तापमान जांचने के लिए हाथ डालते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।