देवघर: फव्वारा चौक पर तेज बारिश के कारण सौर लाइट का पोल गिरने से रास्ता हुआ जाम, बाल बाल बचे राहगीर
फव्वारा चौक पर तेज बारिश के कारण सौर लाइट का पोल गिरने से घंटो तक आवाजाही बाधित हो गई वही रास्ते से गुजर रहे राहगीर बाल बाल बच गए। इसकी जानकारी नगर निगम पदाधिकारी को दी गई ।फिलहाल अभी तक पोल को हटाया नहीं गया हैं। बीच रास्ते में पोल गिर पड़ा हैं। लोग अपना रास्ता बदल कर जा रहे हैं जससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।