देवघर: बिहार के श्रद्धालुओं का जत्था आकर्षक कांवर के साथ पहुंचा बाबा धाम
बिहार के श्रद्धालुओं का जत्था आकर्षक कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचा जहां पर लोगों की भीड़ लग गई ।श्रावणी मेला के बाद भादो मेला में भी बाबा धाम में देश के कोने-कोने से लोग पूजा करने के लिए पहुंचते हैं ।वहीं बिहार की श्रद्धालु आकर्षक कावड़ के साथ बाबा धाम पहुंचे जिसको लेकर लोगों में कौतूहल का माहौल देखा गया।