बीना विधायक निर्मला सप्रे ने मोतीचूर नदी घाट पर नगर पालिका द्वारा अमृत योजना के तहत करीब 60 लाख रुपये की लागत से चल रहे घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता खुद परखी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।