जबलपुर: रांझी में सामूहिक विवाह की कन्याओं को विधायक अशोक रोहाणी ने भेंट की ₹15,000 की एफडी
जबलपुर: रांझी क्षेत्र में शिव महापुराण कथा के पावन अवसर पर संपन्न हुए 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह के बाद आज सोमवार को सभी नवविवाहित बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आयोजित कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी ने सभी 11 बहनों को ₹15,000 की एफडी भेंट की। इस दौरान स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।