सांगानेर: जयपुर पुलिस ने पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश को किया नाकाम,पुलिस ने दो कॉलेज के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने सोमवार को पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने नकल गिरोह में शामिल 2 कॉलेजों के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कॉलेज के संचालक, HOD और लेक्चरर शामिल हैं। जयपुर के प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पेपर पढ़ाकर झुंझुनूं के एक कॉलेज के 45 छात्रों को परीक्षा पास करवानी थी।