मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर के नदीहार बाजार में खड़ी ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, हुआ घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर नदीहार बाजार का एक वीडियो बुधवार की दोपहर में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि। एक बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहा है। और रोड के किनारे खड़ी ट्रक डंपर में पीछे से बाइक सवार घुस गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर है। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में बाइक सवार का इलाज चल रहा है।