थावे दुर्गा मंदिर में मां के गर्भगृह में आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए दो क्विंटल वजन का गोदरेज लॉकर दान किया गया। यह लॉकर मीरगंज के आभूषण व्यवसायी शिवजी भगवान जी सोनी द्वारा मां के चरणों में अर्पित किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 10 बजे मीरगंज सोनार टोली निवासी शिवजी भगवान जी सोनी थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे.