कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
ऑपरेशन "सतर्क" के तहत 28 सितंबर 2025 को कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई की। टीम ने कुंदन कुमार (पटना निवासी) को चार बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत 3280 रुपये आंकी गई। आरोपी को उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द किया गया।