कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में एसपी, डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी दुर्गा पूजा की निगरानी
जिले में दूर्गापूजा महापर्व के अवसर पर कोडरमा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रबंध किया गया हैं। इस कडी में आज श्री ऋतुराज, भा0प्र0से0, उपायुक्त, कोडरमा, एवं श्री अनुदीप सिंह, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मौजूद थे।