सिलाव: नालंदा खंडहर से उपविकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर ने किया स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवारा का शुभारंभ
Silao, Nalanda | Sep 19, 2024 उपविकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा खंडहर से स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवारा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगी.