खुसरूपुर: खुसरूपुर के सफीपुर गांव में सड़क गड्ढे में हुआ तब्दील आने जाने वाले लोग हो रहे हैं परेशान।
खुसरूपुर के सफीपुर गांव में मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील होने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है सड़क को गड्ढे में तब्दील होने से आए दिन दुर्घटना होती है। लेकिन कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर सांसद तक को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कहकर थक गए हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है।