मध्यप्रदेश के बड़वाह जनपद पंचायत परिसर मे मंगलवार से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन दोपहर दो बजे सम्पन्न हुआ।शिविर में पहले दिन लगभग 490 आवेदन प्राप्त हुए।केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को लांभावित करने हेतु 16 से 18 जून तक शिविर चलेगा।