नाथनगर: महाकाल बोल बम सेवा समिति 11 जुलाई से लगाएगी बोल बम सेवा शिविर, 22 जून को होगा भूमि पूजन
सावन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और कांवरियों की सेवा में जुटने वाली संस्थाएं तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसी ही एक सेवा है — महाकाल बोल बम सेवा समिति की, जो इस बार भी कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाने जा रही है। नाथनगर और नवगछिया प्रखंड के सदस्यों के तरफ से महाकाल बोल बम सेवा समिति की बैठक शुक्रवार को दो बजे रखी गई।