नाथनगर: सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को शिक्षकों के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सीबीएसई के निर्देश पर हुआ। शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप-प्रधानाचार्य अभिनंदन कुमार सिंह, प्रशिक्षक गौतम भारती, अजय कुमार और डॉ. संजीव झा ने दीप जलाकर की।