परसिया: मातमी पर्व मोहर्रम पर ताजियों के साथ करबला पहंुचे मोमीन,कांच से बने ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे
मातमी पर्व मोहर्रम कोयलांचल में शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इमाम हुसैन की याद में ताजिए निकाले गए। शहर के अलग अलग मुहल्लों से ताजिए निकले। इसमंे कलाकारों ने अपना हुनर भी दर्शाया। जुलूस के साथ बड़ी संख्या में लोग न्यूटन करबला विसर्जन घाट पहुंचे। शुक्रवार को दो बजे ताजियों का जुलूस निकाला गया।मोहर्रम पर सबसे पहले वार्ड क्रमांक 14 से ताजिए अखाडा निकला।