रीठी: ग्राम पंचायत मढ़िया में पशुपालकों को मिला वैज्ञानिक पशुपालन का प्रशिक्षण
Rithi, Katni | Jun 3, 2026 कटनी जिले के रीठी विकासखंड के ग्राम मढ़िया में क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत पशुपालन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 38 पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण, नस्ल सुधार, बांझपन निवारण और चारागाह विकास की जानकारी दी गई। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, गर्भ जांच और औषधि वितरण भी किया गया।