गायघाट: गायघाट में बाढ़ से प्रभावित निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की हालत दयनीय, प्रशासन पर उदासीनता का आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी जमा रहने से लोगों की हालत दयनीय बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह एवं मुखिया प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के मुखियाओं ने अंचलाधिकारी से मिलकर राहत कार्य शुरू कराने की मांग की।