राजनगर: लालपुरवा के पास कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी, खजुराहो पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू से जांच मे
खजुराहो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे लालपुरवा गांव के पास स्थित एक कुएं में युवक का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान करिया बिजा निवासी 32 वर्षीय सीताराम पाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस भार