डीग: बहज गांव के पास ट्रक-पिकअप की टक्कर,14 श्रद्धालु घायल,7 भरतपुर रेफर
Deeg, Bharatpur | May 24, 2026 डीग-गोवर्धन मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे बहज गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए।