बेन: बेन में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का भव्य रोड शो, कुमारी पूनम सिन्हा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
Ben, Nalanda | Nov 1, 2025 नालंदा विधानसभा क्षेत्र के बेन में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी की प्रत्याशी कुमारी पूनम सिन्हा के समर्थन में एक भव्य एवं ऐतिहासिक रोड शो का आयोजन किया।रोड शो में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में जन सुराज के झंडे, नारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला