तरैया: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने तरैया थाना का किया औचक निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Taraiya, Saran | Mar 3, 2025 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सारण शिखर चौधरी द्वारा तरैया थाने का औचक निरीक्षण सोमवार की शाम 4 बजें के लगभग किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक अमरनाथ और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। थाना निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण एवं आगामी होली पर्व से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहें।