माखन नगर: कोटगांव में 35 वर्षीय युवक की हुई हत्या पुलिस जांच में जुटी
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 24, 2026
मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव उसके घर से महज 50 फीट दूर एक खंडहरनुमा मकान में मिला। मृतक की पहचान संजय मालवीय के रूप में हुई है। युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।