गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
समाहरणालय सभागार में सोमवार को 12 बजे अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, धीरेंद्र कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पायल राज ने विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।