चंडी: चंडी में मंदिरों व पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Chandi, Nalanda | Oct 18, 2026 शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को चंडी प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना के लिए सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरो व पूजा पंडालोंं में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में घंटा की गूंज, माता रानी के जयकारों और धूप-दीप की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।