अरवल: मखमिलपुर में शराब तस्करी पर कार्रवाई, 90 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Jun 13, 2026 मखमिलपुर चरवाहा विद्यालय के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 90 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।