Good Governance Yatra के तहत 30 डेलीगेट्स ने वी.डी.ए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग से की मुलाकात
Sadar, Varanasi | Mar 28, 2025 वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग से "Good Governance Yatra 2025" के अंतर्गत लगभग 30 डेलीगेट्स ने मुलाकात की। यह कार्यक्रम देशभर से आए प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे भारत के भविष्य को आकार देने वाले विकासात्मक योजनाओं और नीतियों को समझने और उन पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त करते हैं।