बेगूसराय: GD कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वाहन पर जीडी कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सोंपा.इस मौके पर संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा नियम की उपेक्षा कर किया जा रहा है.