भोरंज: डेरा परोल में छोटे रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, जनहानि नहीं
थाना भोरंज क्षेत्र के अंतर्गत डेरापरोल के पास स्थित एक छोटे रेस्टोरेंट में शनिवार देर शाम अचानक आग लग गई। घटना से आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।रेस्टोरेंट कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक रोहित कुमार है।