पूरनपुर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उदय करनपुर आश्रम में बाबा से की भेंट
पूरनपुर विकासखंड के गांव उदय करनपुर में स्थित महाराज प्रेम सुगंध के आश्रम पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और संक्षिप्त वार्ता भी की। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क दिखाई दिया। आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया।