हनुमानगढ़: जिले में 18 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट जारी, जिला मुख्यालय पर अगले तीन दिन में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा
हनुमानगढ़ जिले में पश्चिमी विक्षोभ के लंबे दौर के बाद गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल से हनुमानगढ़ जिले में हीटवेव का प्रभाव शुरू होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके चलते लोगों को तेज गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।