सरदारशहर: हरियासर घड़सोतान गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, 7 लोग घायल
सरदारशहर के मेगा हाईवे पर गांव हरियासर घड़सोतान के पास कार व ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार रामदेवरा पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी, 2 महिला व दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद कार के पलटने से सड़क पर पैदल चल रही एक महिला भी कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची