जैसलमेर: बंबोर गांव के पास निजी बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक ने बस भगाई, पुलिस ने पोकरण में किया ज़ब्त
सोमवार की शाम करीब 6:50 पर चंद्रशेखर दवे ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि बंबोर गांव के पास एक निजी बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी चालक ने बस को रोकने की बजाय उसे भगाने का काम किया पुलिस ने करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का पीछा कर बस को पोकरण बस स्टैंड पर सवारी को नीचे उतर कर सीज करने की कार्रवाई की , पुलिस ने घायल बाइक सवार के बयान लेकर मामला दर्ज किया है ।