बीना: साइन धाम अंडर ब्रिज के पास रेलवे लाइन के नीचे से पाइप डालने का काम शुरू, 500 से ज्यादा घरों में होगी जल सप्लाई
Bina, Sagar | Jun 5, 2026 नगरीय क्षेत्र में नल जल योजना के तहत नगर पालिका लगातार काम कर रही है। शहर के ज्यादातर वार्डों तक पानी पहुंच चुका है, लेकिन खिमलासा फाटक रेलवे लाइन पार करने की अनुमति न मिलने के कारण तहसील के आसपास के इलाकों में पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई थी।लेकिन अब यह समस्या हल हो गई है! नगर पालिका के निरंतर प्रयासों के बाद रेल प्रशासन ने मंजूरी दे दी।