धनघटा: मुखलिसपुर में देशी वाटर पार्क बना कुआंनो नदी बैरियर, जान जोखिम में डालकर लोग लगा रहे छलांग
संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित कुआंनो नदी बैरियर पर युवकों द्वारा जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लड़के लगभग 40 से 50 फुट ऊंचाई से नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में युवक रोजाना यहां पहु