तालबेहट: अंधियारी में मछली पकड़ते समय अधेड़ तालाब में डूबा, लोगों ने निकाला पानी से बाहर, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधियारी स्थिति तालाब में मछली पकड़ते समय एक अधेड़ डूब गया।मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बरहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।