बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में भतीजे ने जमीनी विवाद में चाचा पर धारदार हथियार से किया हमला
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।