बेगूसराय: छौड़ाही थाना की पुलिस ने रामनरेश महतो के घर से 07 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, SP ने दी जानकारी
छौड़ाही थाना की पुलिस ने रामनरेश महतो के खेत से 7 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ाही थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.