गिरिडीह: स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारे में सिखों के 5वें गुरु का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया
स्टेशन रोडके मुख्य गुरुद्वारे में सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश पत्र गुरुवार देर रात 11 बजे तक बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।संध्या काल में शुरू हुए आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका तथा स्थानीय रागी जत्थे के द्वारा प्रस्तुत किए गए शब्द वाणी का आनंद उठाया।