फैज़ाबाद: थाना गोसाईगंज के पौसरा ग्रामसभा अंतर्गत पराशर ऋषि आश्रम के पास सरयू नदी में उतराती मिली लाश
थाना गोसाईगंज के पौसरा ग्रामसभा अंतर्गत पराशर ऋषि आश्रम के पास सरयू नदी में एक युवक की उतराती हुई लाश देखी गई। पराशर ऋषि आश्रम के पुजारी ने फोंन से मामले की सूचना थाना गोसाईगंज को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि लाश किसी युवक की है। लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी लग रही है।