दुर्ग: दुर्ग निवासी सुनील के घर पनीर टिक्का की जगह जोमैटो से चिकन की डिलीवरी,लोग रेस्टोरेंट पहुंच गए और जमकर किया हंगामा।
दुर्ग निवासी सुनील के घर पनीर टिक्का की जगह जोमैटो से चिकन की डिलीवरी,लोग रेस्टोरेंट पहुंच गए और जमकर किया हंगामा। जानकारी के मुताबिक दुर्ग निवासी सुनील राउत के परिवार में महिलाएं तीज के दिन उपवास थीं। इस पर उन्होंने बाकी सदस्यों के लिए जोमैटो से पनीर टिक्का ऑर्डर किया। बहरोज बिरियानी सेंटर से जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें चिकन निकला।