दुर्ग: शिवनाथ नदी पुल से पहले मोड़ पर बाइक सवार युवक की अनियंत्रित हो गिरने पर युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
शिवनाथ नदी पुल से पहले मोड़ पर बाइक सवार युवक की अनियंत्रित हो गिरने पर युवक की मौत,नंदिनी पुलिस ने बताया कि युवक खेमराज यादव अपने ग्राम खेरधा से बाइक से ग्राम अउरदा घुमका अपनी बहन झरनीको तीजा के लिए लाने जा रहा था। शिवनाथ नदी के पुल के पहले मोड में अनियंत्रित होकर सीमेंट के नाली में जाकर गिर गया,सिर में आई गंभीर चोट से मौत हो गई।