धनौरा: गजरौला नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में हवन यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ
अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार सुबह 10:00 बजे हवन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर काफी दूर-दूर से लोग आने शुरू हो गए, इस दौरान बताया जा रहा है कि इस हवन कार्यक्रम एवं श्री राम कथा में काफी दूर-दूर से बाबा लोग यहां आएंगे।