मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में गर्मी का प्रकोप, डाल्टनगंज सबसे गर्म, 20-21 अप्रैल के लिए हीट वेव अलर्ट जारी
झारखंड में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ दिखा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई। लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का असर तेज होता जा रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सक